हिरण समझ कर किशोर ने साथी को गोली मारी
यह घटना उस वक्त हुई जब विक्टोरिया के उत्तर के नूरोगोंग में रविवार को किशोर अपने 19 वर्षीय साथी और अपने भाई के साथ शिकार पर गया था।
साथी ने उस वक्त गोली चलाई जब वहां अंधेरा था। उस वक्त उसका मित्र अपने मित्र से अलग हो गया था। गलती से गोली किशोर को जा लगी। किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
समाचार पत्र 'द एज' ने विक्टोरिया पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से बताया है,"यह सच है कि 19 वषीर्य युवक ने हिरन समझ कर किशोर पर गोली चला दी। यह आकस्मिक घटना है। घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। "
एम्बुलेंस विक्टोरिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के एक घंटे के अंदर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच गई थी। उससे पहले ही हालांकि किशोर की मौत हो चुकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications