नरेंद्र मोदी ने शाह का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा
गांधीनगर। सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में फंसे गुजरात के राज्य मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल कमला बेनीवाल को भेज दिया है। शाह पर 2005 में सोहराबुद्दीन शेख के कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में शामिल होने का आरोप है।
इसके पहले मोदी ने नई दिल्ली में शाह का इस्तीफा प्राप्त होने और उसे स्वीकार करने की घोषणा की थी। मोदी राष्ट्रीय विकास परिषद की 55वीं बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली आए हुए थे।
मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में बताया था, "अमित शाह ने मेरे घर अपना इस्तीफा भेज दिया है। मैं यहां से वापस लौटने के बाद बाकी औपचारिकताएं पूरा करूंगा। मैं उनका इस्तीफा स्वीकार करता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि शाह पर लगे आरोप निराधार हैं। यही नहीं पुलिस के पास उनके खिलाफ सबूत भी पूरे नहीं हैं।













Click it and Unblock the Notifications