कोच्चि हवाई अड्डे पर दहशत
चेन्नई जाने वाली किंगफिशर की आईटी 2482 उड़ान के लिए माल की ढुलाई कर रहे लोगों ने दरुगध वाले इस बक्से का पता लगाया।
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के निदेशक ए.सी.के. नायर ने आईएएनएस को बताया, "उन्हें एक बक्से से दरुगध उठती महसूस की। यह बक्सा ठीक से पैक नहीं किया गया था। उनमें तीन बोतले थीं और यह रासायनिक नमूना पुड्डुचेरी की एक डिटर्जेट कंपनी को भेजा जा रहा था।"
नायर ने विमान में आग लगने की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा, "यह घटना विमान के भीतर नहीं हुई और वहां कोई आग नहीं लगी।" उन्होंने कहा कि विमान ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी।
नायर ने कहा, "घटना की जांच के लिए हमने एक समिति गठित कर दी है। कूरियर कंपनी की ओर से किसी तरह की चूक होने की स्थिति में उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications