3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा
श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, "हर रोज औसतन करीब 10,000 लोग मंदिर का दर्शन कर रहे हैं। यदि यह रफ्तार जारी रही तो श्रद्धालुओं की संख्या पहले के सभी आंकड़ों को पार कर जाएगी।"
करीब 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलती है। बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 305,000 श्रद्धालु मंदिर का दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष अमरनाथ यात्रियों की संख्या 600,000 होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष करीब पांच लाख श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
कश्मीर के खराब हालात के बावजूद पूरे देश से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश पहलगाम-चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरनी मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचना पसंद कर रहे हैं।
कई लोग श्रीनगर, गुलमर्ग और कश्मीर के अन्य पर्यटक स्थलों पर भी जाना चाहते हैं लेकिन घाटी में फैली अशांति के कारण हिचक रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications