राजस्थान वन विभाग ने तैयार किए 4 करोड़ से अधिक पौधे
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री रामलाल जाट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में राज्य स्तरीय वन महोत्सव इस बार जयपुर जिले की आमेर तहसील की ग्राम पंचायत रोजदा के गांव सरदारपुरा में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 61 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुआई में प्रदेशभर में पौधारोपण विधिवत शुरु की जाएगी। राज्य स्तरीय वन महोत्सव के साथ ही प्रदेश के सभी पंचायत मुख्यालयों पर भी पौधारोपण के लिए समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने राज्य स्तरीय वन महोत्सव के लिए सभी तैयारियो का शीघ्रातिशीघ्र अंतिम रूप प्रदान करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों का आह्वान किया है कि वे 'हरित राजस्थान' में अधिकाधिक जन भागिदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 'हरित राजस्थान के तहत राज्य के सभी पंचायत मुख्यालयों, गांवों, ढ़ाणियों के साथ ही शहरों में जहां भी खाली स्थान है, वहां पर अधिकाधिक पौधे लगाए जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications