मोदी ने शाह का इस्तीफा राज्यपाल के पास भेजा
इसके पहले मोदी ने नई दिल्ली में शाह का इस्तीफा प्राप्त होने और उसे स्वीकार करने की घोषणा की थी। मोदी राष्ट्रीय विकास परिषद की 55वीं बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली आए हुए थे।
मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं को बताया था, "अमित शाह ने मेरे घर अपना इस्तीफा भेज दिया है। मैं यहां से वापस लौटने के बाद बाकी औपचारिकताएं पूरा करूंगा। मैं उनका इस्तीफा स्वीकार करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications