निमाड़ क्षेत्र रेलवे लाइन से जुड़ा
निमाड़ के लोगों के लिए केन्द्र की ओर से मिली इस सौगात के लिए केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम राज्यमंत्री अरुण यादव ने निमाड़ की जनता की तरफ से केन्द्र सरकार का आभार प्रकट किया।
यादव ने कहा, गेज परिवर्तन होने से न केवल निमाड़ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी बल्कि दक्षिण भारत के लिए एक वैकल्पिक रेलमार्ग भी तैयार हो जाएगा।
रेल लाइन परिवर्तन का यह काम पश्चमि रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। रतलाम-खण्डवा के बीच 298 किसी लम्बी रेल लाइन पश्चमि रेलवे द्वारा परिवर्तन की जाएगा जबकि खण्डवा से अकोला के बीच 174.04 किसी लम्बी लाइन दक्षिण मध्य रेलवे परिविर्तत करेगा।
प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक के बाद यादव ने बताया कि समूची रेल लाइन परिवर्तन का काम मार्च 2012 तक पूरा कर लिया जाएगा और इसमें तकरीबन 1421.25 करोड़ का खर्च आएगा, जोकि निमाड़ के विकास के लिए आधारभूत आवश्यकता है। रतलाम-मऊ सेक्शन के लिए 603 करोड़ रुपये भी रेलवे बोर्ड ने पश्चमि रेलवे को सौंप दिए हैं।
यादव ने खुलासा किया कि इसी योजना में रेल संपर्क से अछूता रहा निमाड़ के खरगोन और बड़वानी जिले भी जल्दी ही रेलवे की सौगात हासिल करने वाले हैं। खण्डवा से खरगोन बड़वानी होते हुए धार तक के लिए रेलवे लाइन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड ने मंजूर कर लिया है और इसकी सर्वे रिपोर्ट सितम्बर मे जमा कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications