श्रीनगर विस्फोट में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल
श्रीनगर, 24 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की गृष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार देर शाम हुए एक विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवान घायल हो गए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अलगाववादी गुरिल्लाओं ने ऊपरी बटमालू इलाके में स्थित सीआरपीएफ के एक बंकर पर एक शक्तिशाली हथगोला फेंका।
अधिकारी ने कहा, "घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा बल के लोग इलाके को घेर कर तलाशी में जुटे हुए हैं।"
अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications