विकास पर खर्च करें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम : रमन सिंह
राष्ट्रीय विकास परिषद की 55वीं बैठक में सिंह ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के तीन उपक्रमों को राज्य के विकास व्यय को चरणबद्ध ढंग से 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि राज्य के विकास में योगदान देने के इच्छुक तीन उपक्रम हैं- साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएमडीएसी) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)।
उन्होंने कहा कि ये उपक्रम फिलहाल तीन प्रतिशत से भी कम खर्च कर रहे हैं, जबकि तत्काल इसे 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की जरूरत है और अंतत: विभिन्न चरणों में बढ़ोतरी 20 से 25 प्रतिशत तक करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications