बेटी की हत्या में पिता गिरफ्तार
होशियारपुर (पंजाब), 24 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के होशियारपुर जिले के दासूया शहर में एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने प्रतिष्ठा के नाम पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 20 वर्षीय गुरजीत कौर की हत्या उसके पिता ने गला दबाकर कर दी और उसके बाद उसने बिजली का झटका दिया, ताकि यह करंट लगने का मामला बने।
आरोपी शेर सिंह को उसकी पत्नी परमजीत कौर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।
परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि शेर सिंह को उस वक्त बहुत गुस्सा आया जब उसे पता चला कि माता-पिता की गैरमौजूदगी में बेटी ने गगनदीप सिंह नामक युवक को अपने घर में बुलाया था।
उल्लेखनीय है कि दासूया श्हर चण्डीगढ़ से 190 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications