उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर प्रौद्योगिकी की जरूरत : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि संबंधी अधोसंरचना में निजी क्षेत्रों को आकर्षित करने के लिए हमें कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) कानूनों में व्यापक सुधार करने की आवश्यकता है। हमें कृषि उत्पादों के अंतर्राज्यीय और राज्य के भीतर आवागमन सुनिश्चित कराने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की 55वीं बैठक के समापन के अवसर पर बोल रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बैठक में उपस्थित कई मुख्यमंत्रियों ने व्यापक पैमाने पर धांधली को रोकने के लिए और अनाजों के गलत लोगों के हाथों लगने से रोकने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को मजबूत करने की बात उठाई है। हमें प्रस्तावित नए खाद्य सुरक्षा कानून को यथा संभव जल्द से जल्द कार्यान्वित करने की भी आवश्यकता है।
सिंह ने कहा कि कई लोगों ने जल संसाधनों से संबंधित मुद्दे उठाए हैं। यह स्पष्ट है कि देश के सिकुड़ते जल संसाधनों के प्रबंधन के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता है। मैंने योजना आयोग से कहा है कि वह जल संसाधन प्रबंधन के लिए एक एकीकृत नीति तैयार करे, जिस पर एनडीसी की अगली बैठक में चर्चा की जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications