'90 फीसदी गैस पीड़ितों को नहीं मिला अतिरिक्त मुआवजा'
राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक के दौरान चौहान ने कहा, "जीओएम ने 42,166 गैस पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा देने की सिफारिश की थी, लेकिन कल्याण आयुक्त द्वारा इससे प्रभावित घोषित किए गए 512,332 पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा देने की सिफारिश ही नहीं की गई। इसीलिए 90 फीसदी से अधिक पीड़ित अतिरिक्त मुआवजा का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं अतिरिक्त मुआवजे के पूरे मामले पर फिर से विचार करने का आग्रह कर रहा हूं और इसके लिए जीओएम की एक अलग से बैठक बुलाई जाए।"
चौहान ने कहा कि जीओएम ने गैस त्रासदी में मौत का शिकार बने 10,047 लोगों की पूरी तरह से अनदेखी की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने भोपाल गैस पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा देने की घोषणा की थी। इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के सामाजिक पुनर्वास और इलाज के लिए मंत्रिमंडल ने 1,265.56 करोड़ को मंजूरी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications