इंडोनेशिया में भूस्खलन, 18 की मौत
जकार्ता, 25 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी है कि मालुकू प्रांत के पुलाउ बुरु द्वीप में भूस्खलन की वजह से मकानों को क्षति पहुंची।
अधिकारी ने बताया कि अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं।
इंडोनेशिया में अप्रैल से दिसंबर के दौरान बरसाती मौसम में भूस्खलन की घटनाएं आम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications