लाकरबी बमकांड के जिम्मेदार की रिहाई गलत : ब्रिटिश विदेश मंत्री
अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति को लिखे एक पत्र में हेग ने कहा, "मेरा विश्वास है कि मरघावी की रिहाई एक गलती थी और मैं इस तथ्य से अवगत हूं कि उसके जेल से बाहर होने से अपने प्रियजनों को खोने वालों को तकलीफ पहुंचती है।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उन्होंने कहा कि दूसरी ओर इन निराधार अफवाहों से भी निपटने की जरूरत है कि उसकी रिहाई के षड्यंत्र में बीपी शामिल है।
अमेरिकी सीनेट रहम के आधार पर अल-मरघावी की रिहाई के मामले की अगले हफ्ते से जांच करेगी। आरोप है कि स्कॉटलैंड की सरकार के इस फैसले के पीछे कथित तौर पर ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी का हाथ है।
चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा लाकरबी बमकांड के लिए दोषी ठहराए गए एकमात्र अल-मरघावी के जीवन के केवल तीन माह शेष होने की बात कहने के बाद स्कॉटलैंड की सरकार ने रहम करते हुए उसे वर्ष 2009 में रिहा कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications