सुधर रही है एयर इंडिया की सेहत : पटेल (लीड-1)
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री, प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को कहा कि एयर इंडिया की आर्थिक सेहत तेजी के साथ सुधर रही है, लिहाजा नौकरी और वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
पटेल ने कहा, "एयर इंडिया का यातायात राजस्व पिछले वर्ष पहली तिमाही में 638 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इसमें यात्री राजस्व 546 करोड़ रुपये और कार्गो राजस्व 92 करोड़ रुपये शामिल था।"
पटेल ने कहा, "सरकार राष्ट्रीय विमान सेवा को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की ओर से कोष मुहैया कराया गया है जिससे एयर इंडिया जिन समस्याओं से जूझ रहा है, उनसे उबरने में मदद मिलेगी। "
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव के नेतृत्व में एयर इंडिया टीम ने निदेशक मंडल के समक्ष वर्ष 2014-15 तक के लिए वित्तीय ढांचे एवं जहाज से माल उतारने और लादने की योजना का प्रारूप प्रदर्शित किया। इस दौरान यह भी घोषणा की गई कि लाभ-हानि का अंतर वर्ष 2015 तक बराबर हो जाएगा।
पुनर्गठन योजना के तहत एयर इंडिया को सरकार द्वारा सुनिश्चित किए गए एक मिश्रित बांड के जरिए दीर्घकालिक और तात्कालिक भुगतान के साथ कामकाजी पूंजी ऋण के रूप में प्राप्त होगी।
कंपनी पूंजी खड़ी करने के लिए जमीन और इमारतों को भी बेचा जा सकता है। इसके अलावा एयर इंडिया की बैलेंस सीट की मजबूती के लिए सरकार द्वारा हिस्सेदारी डाली जाएगी।
पटेल ने कहा कि एयर इंडिया मजबूत सुधार के पथ पर है और उसकी कमाई में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, "नौकरी या वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।"
राष्ट्रीय विमान सेवा का लक्ष्य वर्ष 2015 तक 2.5 करोड़ देसी एवं 1.5 करोड़ विदेशी यात्रियों को सेवा मुहैया कराना है। एयर इंडिया को सरकार की ओर से इस वर्ष 1,200 करोड़ रुपये मिले हैं जबकि पिछले वर्ष 800 करोड़ रुपये मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications