महिला के प्राचीनतम कंकाल के चेहरे का पुनर्निर्माण
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार राष्ट्रीय मानवशास्त्र एवं इतिहास संस्थान के अनुसार क्वि नतानो रू राज्य की एक गुफा से मिले महिला के कंकाल के चेहरे का पुनर्निर्माण किया गया है। उसका चेहरा दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के लोगों से मेल खाता है जो इस बात का संकेत है कि प्रवासी सिर्फ उत्तरी एशिया से ही नहीं बल्कि मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों से भी आते थे।
लास पल्मास महिलाएं दक्षिणी मेक्सिको के युकातन प्रायद्वीप में करीब 10,000 साल पहले हिम युग के दौरान रहती थीं और इन्हें वर्ष 2002 में खोजा गया था।
मेक्सिको और फ्रांस के विशेषज्ञों का मानना है कि इस महिला की आयु 44 से 50 बरस के बीच रही होगी जिसका कद 152 सेंटीमीटर और वजन 58 किलोग्राम था। इसे लास पाल्मास गुफा से जेम्स कोक और जेरोनिमो अविल्स ने खोजा।
संस्थान के अनुसार, यह कंकाल बहुत अच्छी स्थिति में था और इसे भावी अध्ययनों के लिए सहेज कर रखा जा सकता था। उसका चेहरा दक्षिण-पूर्व एशिया के लोगों मसलन इंडोनेशियाई लोगों से मेल खाता है।
अमेरिका में इस समय सबसे प्राचीन कंकाल नाहारोन महिला का माना जाता है जिसका अस्तित्व करीब 11,600 साल पहले था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications