उड़ीसा में बारिश से जुड़े हादसों में 8 मरे
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ा जिले में एक पुल से गुजर रही बरसाती पानी से भरे नाले में गिर जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ। बस में 40 यात्री सवार थे।
इस हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
उधर, एक अन्य घटना में कटक में एक झुग्गी पर बिजली गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
उड़ीसा के विभिन्न भागों में शनिवार से ही मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है।
भुवनेश्वर के मौसम विभाग के मुताबिक बोलनगीर जिले के तितिलागढ़ कस्बे में सबसे अधिक 108 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भुवनेश्वर में 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications