पश्चिम बंगाल पर 192,000 करोड़ रुपये का कर्ज : ममता
कोलकाता, 25 जुलाई (आईएएनएस)। रेल मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार पर कुल 192,000 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ है।
भारतीय रिजर्व बैंक के कागजात दिखाती हुईं बनर्जी ने कहा, "इससे स्पष्ट है कि वाम मोर्चा सरकार ने राज्य की आर्थिक स्थिति को कितनी दयनीय हालत में पहुंचा दिया है।"
उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने राज्य के लिए 3,0000 करोड़ रुपये का एक और ऋण मंजूर किया है।
पश्चिम मिदनापुर में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या के बारे में पूछने पर उन्होंने इसमें नक्सलियों का हाथ होने से इंकार किया।
उन्होंने कहा, "मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) हत्याएं करवाती है और घटनास्थल पर नक्सलियों का पोस्टर रखवाती है।"
बनर्जी ने घोषणा की कि तृणमूल संचालित तारकेश्वर नगरपालिका हुगली जिले में लगने वाले सावन मेला पर कोई धार्मिक कर नहीं लगाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications