उप्र में बारिश दिला रही उमस से राहत
प्रदेश के बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, झांसी मंडलों में शनिवार शाम अच्छी बारिश हुई। आंकड़ों के मुताबिक सभी मंडलों में करीब 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूर्वाचल, पश्चिमी और मध्य हिस्सों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications