मंदसौर में महिला मित्र का एमएमएस बनाया
मंदसौर, (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक महिला मित्र को नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील एमएमएस बनाने वाले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरेापी फरार हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपलियामंडी में रहने वाली एक युवती कंप्यूटर का पाठयक्रम कर रही थी तभी उसकी नटवर व मनीष नाम के दो युवकों से मित्रता हो गई। युवती का आरोप है कि एक दिन दोनों युवकों ने नशीला पदार्थ मिलाकर फल का रस पिलाया। रस पीने के बाद उसे चक्कर आए तो दोनों मित्र चिकित्सक के पास ले जाने का बहाना कर एक कमरे पर ले गए।
युवती का आरेाप है कि बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। इस दौर दोनों युवकों ने उसका एमएमएस बना लिया और कई जगह भेजा भी। पिछले दिनों युवती का एमएमएस उसके परिजनों को देखने मिला। उसके बाद युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मंदसौर के पुलिस अधीक्षक जी. के. पाठक ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि युवती का एमएमएस जहां जहां भेजा गया है उसे पुलिस इकट्ठा कर रही है। साथ ही दोनों आरेापियों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications