यूपी में ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, 11 की मौत
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शनिवार देर रात एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के लगनपुर इलाके में खचाखच भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रॉली में कुल 35 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोगों की देर रात मौत हुई जबकि तीन लोगों ने रविवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ा।
हयातनगर थाना प्रभारी अनिल मिश्रा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि 20 घायलों में से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी का उपचार मुरादाबाद जिला अस्पताल में हो रहा है।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग स्थानीय निवासी थे और एक मंदिर से दशर्न करके घर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications