इस्तीफा दे सकते हैं बीपी के प्रमुख
समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' ने कहा कि मेक्सिको की खाड़ी में तेल रिसाव संकट से निपटने के तरीकों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे बीपी के सीईओ टोनी हेवार्ड मंगलवार के पहले पद छोड़ने वाले हैं।
संडे टेलीग्राफ के अनुसार मेक्सिको की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'बोनी' के कारण तेल कुएं से रिसाव को रोकने के लिए एक अन्य कुएं की खुदाई में लगा पोत शनिवार को तट पर वापस लौट गया।
अमेरिकी तटरक्षक कमांडर थाड एलेन ने कहा कि कुएं को अगले तीन से पांच दिनों में पूरी तरह बंद करने की उम्मीद है।
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का अनुमान है कि 20 अप्रैल को बीपी के तेल कुएं में हुए विस्फोट के कारण अब तब 23 से 45 लाख बैरल कच्चे तेल के समुद्र में बहने का अनुमान है। इस दुर्घटना में बीपी के 11 कर्मचारियों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications