पेरू में 2 टन कोकीन जब्त, 8 हिरासत में
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक पेरू की पुलिस ने इस अभियान के दौरान 250,000 से अधिक मादक पदार्थो की गोलियां भी बरामद की जिनका उपयोग पार्टियों के दौरान किया जाता है। इन नशीली गोलियों को संभवत: मेक्सिको भेजा जाने वाला था।
पुलिस ने इस मामले में कथित तौर पर शामिल पेरू के आठ लोगों को हिरासत में लिया है। मादक पदार्थों के इस धंधे में कोलंबिया और डच मूल के नागरिक भी शमिल हैं।
कालो बंदरगाह पर एक कंटेनर में दो टन कोकीन छुपा कर रखा गया था। कोकीन को हॉलैंड भेजा जाने वाला था।
इससे पहले पुलिस ने 17 जुलाई को 30 किलोग्राम कोकीन जब्त किया था जिसे स्पेन भेजा जाने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications