म्यांमार के शासक ने बोध गया में की प्रार्थना (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि श्वे सुबह करीब 10.30 बजे गया हवाई अड्डे पहुंचे। बोध गया के एक होटल में विश्राम करने के बाद वह राजगीर और नालंदा के बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुए।
एक अधिकारी के अनुसार 77 वर्षीय थान श्वे शाम को पूजा-अर्चना करेंगे और फिर बोधि वृक्ष देखने जाएंगे जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
नई दिल्ली में श्वे, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा से भेंट करेंगे।
उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार की शाम वह मनमोहन सिंह के साथ आतंकवाद एवं ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करेंगे तथा समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।
जनरल श्वे के सम्मान में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील राष्ट्रपति भवन में भोज देंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications