मप्र में सड़क हादसे में 9 की मौत (लीड)
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र मे बरखेड़ा के करीब एक ट्रक ने रविवार की शाम को सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हुई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
मृतकों में से चार शलज तिवारी, अनुभा तिवारी, अजय यदुवंशी व कय्यूम खान की शिनाख्त हो पाई है जबकि शेष पांच की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।
ओबेदुल्लागंज के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवेंद्र सिंह राजपूत ने आईएएनएस को बताया कि सवारी वाहन भोपाल से होषंगाबाद जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications