एयर इंडिया में नौकरी और वेतन में कटौती नहीं : पटेल
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव के नेतृत्व में एयर इंडिया टीम ने निदेशक मंडल के समक्ष वर्ष 2014-15 तक के लिए वित्तीय ढांचे एवं जहाज से माल उतारने और लादने की योजना का प्रारूप प्रदर्शित किया। इस दौरान यह भी घोषणा की गई कि लाभ-हानि का अंतर वर्ष 2015 बराबर हो जाएगा।
पटेल ने कहा, "सरकार राष्ट्रीय विमान सेवा को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की ओर से कोष मुहैया कराया गया है जिससे एयर इंडिया जिन समस्याओं से जूझ रहा है, उनसे उबरने में मदद मिलेगी। "
राष्ट्रीय विमान सेवा का लक्ष्य वर्ष 2015 तक 2.5 करोड़ देसी एवं 1.5 करोड़ विदेशी यात्रियों को सेवा मुहैया कराना है। एयर इंडिया को सरकार की ओर से इस वर्ष 1,200 करोड़ रुपये मिले हैं जबकि पिछले वर्ष 800 करोड़ रुपये मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications