मिस्र ने गाजा में तस्करी के प्रयास को विफल किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मिस्र-गाजा की सीमा के निकट राफाह में अधिकारियों द्वारा चलाए गए एक अभियान के दौरान स्टील और सीमेंट से लदे लगभग 20 ट्रकों को जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए।
गौरतलब है कि वर्ष 2007 से ही इजरायल ने गाजा पट्टी में किसी तरह की व्यावसायिक सामग्री ले जाने पर रोक लगा दी है। इसके बाद मिस्र-गाजा सीमा के नीचे बनी सुरंगों के माध्यम से तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications