सामाजिक पतन का परिणाम है न्यायपालिका में गिरावट : मोइली
पणजी, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री एम.वीरप्पा मोइली ने रविवार को कहा कि अति समृद्ध न्यायपालिका में आई कुछ गिरावट सामाजिक पतन का परिणाम है और इसे ठीक करना है।
न्याय देने की प्रक्रिया और अन्य मामलों में सुधार पर 13वें वित्त आयोग की सिफारिशों के कार्यन्वयन के लिए यहां आयोजित एक क्षेत्रीय बैठक में मोइली ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बनाए रखने के महत्व को भी रेखांकित किया।
मोइली ने ये बातें पश्चिमी क्षेत्र के उच्च न्यायालयों के पांच मुख्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में कही।
मोइली ने अपने लिखित बयान में न्यायिक प्रणाली में भ्रष्टाचार का कोई प्रत्यक्ष जिक्र न करते हुए कहा, "भारत में न्यायपालिका का मानक ऊंचा है। इसमें कुछ गिरावटें आई हैं, जो कि सामाजिक गिरावट का परिणाम हैं। इस गिरावट को समाप्त करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications