अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिका के परमाणु ऊर्जा से संचालित युद्धपोत जार्ज वाशिंगटन सहित कई युद्धपोतों को बुसान बंदरगाह पर तैनात किया गया है।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार नौसैनिक अभ्यास चार दिनों तक चलेगा। इसमें करीब 20 युद्धपोत, 200 से अधिक लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं।
दोनों देशों ने अभ्यास के लिए करीब 8,000 सैन्यकर्मियों को तैनात किया है। जापान ने सैन्य अभ्यास के निरीक्षण के लिए अपने चार अधिकारियों को भेजा है।
अमेरिका इसे रक्षात्मक प्रकृति का सैन्य अभ्यास बता रहा है जो उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया के एक युद्धपोत को डुबाने के बाद किया जा रहा है। युद्धपोत के डूबने से दक्षिण कोरिया के 46 नौसनिकों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications