प्रबंधन पाठ्यक्रमों के लिए जरूरतमंद छात्रों का चयन करेंगी किरण बेदी
बेदी पंजाब के राजपुरा कस्बे में स्थित आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेज (एजीसी) में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
एजीसी के अध्यक्ष अंशु कटारिया ने आईएएनएस को बताया, "दोनों पाठ्यक्रमों में अलग-अलग 11-11 सीटें उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरतमंद मगर योग्य उम्मीदवारों को दिया जाएगा।"
कटारिया ने कहा, "चुने गए उम्मीदवारों की पढ़ाई का पूरा खर्च उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें न केवल पढ़ाई की फीस शामिल होगी, बल्कि पुस्तकों आदि पर आने वाला खर्च भी शामिल होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की योग्यता, संसाधन, उनकी पृष्ठभूमि व उपलब्धियों तथा परिजनों के स्तर जैसे विभिन्न मापदंडों पर विचार किया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों का चयन मैगसेसे पुरस्कार विजेता किरण बेदी और गैर सरकारी संगठन, नवज्योति द्वारा किया जाएगा। बेदी पिछले महीने चण्डीगढ़ गई थीं और इसके लिए एजीसी के साथ एक आपसी समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications