मेक्सिको में गुप्त कब्र में मिले 50 शव

अधिकांश मृतक पुरुष हैं और उनकी उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच है। उनके शरीर पर टैटू गुदे हैं। कई शव गलने नहीं शुरू हुए हैं इससे लगता है कि उनको कुछ दिनों के भीतर ही दफनाया गया है।
अधिकारी गुरुवार से ही इस क्षेत्र में भारी मशीनों के साथ काम कर रहे हैं जिससे दफनाए गए अन्य शवों का भी पता लगाया जा सके। यह इलाक संगठित अपराधों का गढ़ माना जाता है और पिछले तीन वर्षो के दौरान कम से कम 200 लोग लापता हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications