भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर बारिश ने पानी फेरा
बारिश के चलते विरोध प्रदर्शन में 1,000 से भी कम लोग शामिल हुए।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने शाह के आत्मसमर्पण के बाद भाजपा ने दोपहर बाद रैली के आयोजन की घोषणा की थी। शाह को साबरमती जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रैली टाउन हाल से शुरू होकर आयकर विभाग कार्यालय तक जाकर खत्म हो गई।
सुबह से हो रही बारिश ने पार्टी के नेताओं के अलावा अधिकतर लोगों को रैली से दूर ही रखा।
गौरतलब है कि तीन दिन के बाद शाह नाटकीय तरीके से सुबह मीडिया के सामने आए और अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया। वह नवंबर 2005 में हुई सोहराबुद्दीन कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications