अरुं धती राय, इंद्रा नूई फोर्ब्स की प्रेरक महिलाओं की सूची में
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता अरुं धती रॉय और भारत में पैदा हुईं पेप्सिको की प्रमुख इंद्रा नूई का नाम दुनिया की 30 अति प्रेरक महिलाओं की सूची में दर्ज है। इस सूची में मदर टेरेसा और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के नाम भी शामिल हैं। इस सूची में रॉय तीसरे स्थान पर हैं तो नूई 10वें स्थान पर।
30 प्रेरक महिलाओं की सूची फोर्ब्स वूमेन नामक टीवी शो की मेजबान ओपरा विन्फ्रे द्वारा तैयार की गई है। विन्फ्रे को फोर्ब्स बिजनेस पत्रिका ने पिछले महीने मोस्ट पॉवरफुल सेलिब्रिटी के रूप में नामित किया था।
फोर्ब्स ने कहा है, "विन्फ्रे के रोल मॉडल का दर्जा उसके पेशेवर कॅरियर, उसके लोकोपकारी कार्य से आगे निकल गया है।"
फोर्ब्स ने लिखा है, "रोल मॉडल्स का मतलब विभिन्न लोगों व विभिन्न वस्तुओं में से कुछ से हम अपने कारोबार में अपने निजी जीवन में दिशानिर्देश लेते हैं, हममें से कुछ दुनिया को बेहतर बनाने के लिए प्रतिदिन प्रयास करते हैं, वे हमें प्रेरित करते हैं।"
फोर्ब्स की इस सूची में शामिल अन्य लोगों में एंजेलिना जोली, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राईस, अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा और लेखिका जे.के.रोलिंग के नाम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications