पैदल पुलों के समीप होंगी फूलों की दुकानें
चौहान ने आईएएनएस को बताया, "खाली जगह के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही हैं। लेकिन हम अक्टूबर में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के बाद पैदल पुलों के समीप छोटी दुकानों को स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। जिससे इन स्थानों का दुरुपयोग रोका जा सकेगा।"
उन्होंने कहा, "सरकार के लिए फूलों की दुकान और बुक स्टाल बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा हम खेलों के बाद अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। खेलों से पहले वहां कोई अन्य दुकान नहीं लगाने दी जाएगी।"
लोक निर्माण विभाग को पुल के समीप खाली जगहों में लोगों के सोने की शिकायत मिली थी। जबकि यह बच्चों के खेलने, भिखारियों का आरामगाह और बदमाशों का अड्डा भी बन गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications