तेलंगाना में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म

हैदराबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर रविवार को खत्म हो गया। चुनाव प्रचार में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहा। मतदान मंगलवार को होगा।

तीन मुख्य पार्टियों के नेताओं एवं उम्मीदवारों ने रोड शो किया तथा प्रचार के अंतिम क्षणों तक घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

चुनाव जीतना टीआरएस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है, क्योंकि अलग तेलंगाना राज्य की मांग के समर्थन में बड़ी संख्या में पार्टी के विधायकों ने इस वर्ष फरवरी में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसी कारण राज्य में उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया।

इस्तीफा देने वालों में टीआरएस के सभी 10 विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा तेलुगू देशम (तेदेपा) के एक-एक विधायक शामिल थे।

तेलंगाना राज्य मुख्य मुद्दा होने के कारण यह उपचुनाव टीआरएस एवं अन्य तेलंगाना समर्थकों के लिए बड़ी परीक्षा बन गया है। केंद्र सरकार ने अलग राज्य की मांग जरूरत की पड़ताल के लिए श्रीकृष्ण समिति का गठन किया है। इस मुद्दे पर सलाह मशविरा दौर अंतिम चरण में है।

चुनाव प्रचार के दौरान टीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव एवं पार्टी सांसद विजयाशांति ने पिछले दिनों लगातार कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। कुछ मंत्रियों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए तो तेदेपा के स्थानीय नेताओं ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+