गुड़गांव में 2 लाख रुपये की लूट
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "गुड़गांव के सेक्टर-15 में स्थित एक व्यापारी के घर में चार लुटेरे घुस गए और बंदूक के बल पर परिजनों को बाथरूम में बंद कर दिया। यह वारदात दिन में तकरीबन 11 बजे हुई।"
अधिकारी ने बताया, "लूट के दौरान राजेंद्र कालरा अपने घर पर मौजूद नहीं थे। लुटेरों ने उनकी पत्नी और तीन बेटों को बाथरुम में बंद कर दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications