कोलकाता में गांगुली के अंगरक्षक की पिटाई

पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब गांगुली अपनी कार से घर लौट रहे थे।

गांगुली की कार बेहला के नजदीक डायमंड हार्बर रोड पर एक क्रासिंग पर जाम लगने की वजह से रुकी हुई थी। क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान गांगुला का अंगरक्षक बिवास गुहा ने कार से बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा और उसे पीट दिया।

पुलिस ने बताया कि गुहा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गांगुली को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+