पुतिन ने रूसी जासूसों से मुलाकात की
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस के 10 लोगों को अमेरिका ने जासूसी के संदेह में 27 जून को पकड़ा था। बाद में इनको रूस भेज दिया गया। इसके बदले में रूस की जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए पश्चिमी देशों के चार नागरिकों को रूस ने मुक्त किया।
यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे पुतिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं निश्चित हूं कि वे बहुत अच्छी जगह पर काम करेंगे। उनके बेहतर जीवन के प्रति मैं आश्वस्त हूं।"
रूसी जासूसी एजेंसी केजीबी के पूर्व अधिकारी पुतिन को विदेशों में कार्य करने का अनुभव है और उन्होंने कहा कि जासूस का जीवन काफी कठिन होता है।
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार ये रूसी जासूस पिछले 10 वर्षो से अमेरिका में थे और उन्होंने इस दौरान कोई गोपनीय सूचना नहीं चुराई। ये लोग समाचार माध्यमों से जानकारी लेकर मास्को में अपने आकाओं को भेजते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications