विजेता बन स्पर्श ने आगरा में मचाई धूम
शहर में लोग खुशी के आलम में इस कदर डूबे कि एक दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
पिछले दो हफ्तों में समर्थकों ने स्पर्श को जबर्दस्त तरीके से मोबाइल फोन से एसएमएस किए। स्पर्श भारतीय लोक नृत्य, कथक और बॉलीवुड नृत्य में बेहद पारंगत है। 11 वर्षीय बाल नर्तक को शनिवार रात को विजेता घोषित किया गया था।
एक स्वैच्छिक एजेंसी 'लोक स्वर' के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "हमें स्पर्श के विजेता बनने में तनीक भी संदेह नहीं था। वह बहुमुखी प्रतिभा का धनी और सीखने के प्रति सजग बच्चा है।"
ऐसा पहली बार हुआ है कि आगरा का कोई शख्स एक रियलिटी शो के कार्यक्रम में विजेता बना है।
इसके पहले भी यहां से आधा दर्जन प्रतिभागी विभिन्न कार्यक्रमों में कई दौर तक पहुंचने में सफल हुए हैं लेकिन अंतिम सफलता हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications