जर्मनी में संगीत समारोह के दौरान भगदड़, 15 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा समारोह के अंतिम दिन दोपहर तीन बजे हुआ। समारोह में शिरकत करने के लिए करीब 14 लाख लोग पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग शराब के नशे में थे और वे एक सुरंग के माध्यम से समारोह स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 80 लोग घायल हुए हैं। हादसे में नौ महिलाओं और छह लोगों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि लव परेड दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रानिक संगीत समारोह है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1989 में बर्लिन में शांति परेड के रूप में हुई थी। राष्ट्रपति ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications