बीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देंगे इस्तीफा (लीड-2)
कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हेवर्ड ने अपनी विदाई के लिए बीपी के साथ कुछ शर्तें तय की है।
ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन (बीबीसी) के मुताबिक हेवर्ड के इस्तीफे की 24 घंटे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। वहीं एक अन्य समाचार पत्र ने कहा है कि हेवर्ड मंगलवार को अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे।
बीबीसी के मुताबिक हेवर्ड के स्थान पर उनके अमेरिकी सहयोगी बॉब ड्यूडले की नियुक्ति की संभावना है। ड्यूडले ने तेल रिसाव को रोकने के प्रयासों में जून में हेवर्ड को पीछे छोड़ दिया था।
बीपी के प्रवक्ता ने हालांकि इस्तीफे की खबर से न तो इंकार किया है और न ही इसे स्वीकार किया है।
प्रवक्ता टोनी ओडोन ने डीपीए से कहा, "हेवर्ड को कंपनी प्रबंधन और निदेशक मंडल का पूरा सहयोग मिला है।"
बीपी के निदेशक मंडल की बैठक सोमवार को प्रस्तावित है जिसमें हेवर्ड के लिए वोटिंग की जाएगी। ओडोन ने कहा कि बोर्ड ने हेवर्ड को निर्णय करने की छूट दी है।
बीपी के मुताबिक पिछले साल हेवर्ड को कंपनी से वेतन और बोनस के रूप में 31 लाख पाउंड की राशि मिली। उन्होंने कंपनी में 28 साल काम किया।
तेल रिसाव को रोकने के कमजोर प्रयासों और धीमे प्रदर्शन के कारण हेवर्ड की चौतरफा आलोचना हुई थी। मेक्सिको की खाड़ी में गहरे समुद्र में स्थित तेल कुएं के खनन के दौरान अप्रैल में यह कुआं क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे भारी मात्रा में तेल रिसाव शुरू हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications