दवा परीक्षण करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जांच शुरू

संस्था के अध्यक्ष डा. आनंद सिंह राजे ने आईएएनएस को बताया कि तमाम कानूनी पहलुओं को दरकिनार कर एम.वाई. अस्पताल के चिकित्सक विभिन्न दवा निर्माता कंपनियों से लाखों रुपये पाने की चाहत में वर्षो से मरीजों पर दवाओं का परीक्षण करते आ रहे हैं। इसके चलते कई मरीजों को घातक परिणाम भुगतना पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि मरीजों को भ्रम में रखकर दवा परीक्षण किए जाने की संस्था ने ईओडब्ल्यू सहित राज्यपाल और मानवाधिकार आयोग से भी शिकायत की है। शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने सात चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ईओडब्ल्यू के पुलिस महानिरीक्षक अजय शर्मा ने संस्था को यह जानकारी दी।

राजे ने बताया कि विदेशों में दवा का परीक्षण चूहों पर होता है, मगर देश के पिछड़े राज्य में यह काम आदमी पर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि दवा परीक्षण करने वाले चिकित्सकों ने ऐसा करने से पहले न तो मरीज की अनुमति ली है और न ही उन्हें इसके खतरे से अवगत कराया है। चिकित्सकों ने कानून की भी अनदेखी की है।

राजे का आरोप है कि कई चिकित्सक अंग्रेजी के आवेदन पर अनपढ़ मरीज के हस्ताक्षर कराकर अपने बचाव का रास्ता खोज लेते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+