ह्यूस्टन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला
ह्यूस्टन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ह्यूस्टन में दुनिया के सबसे बड़े फूल को देखने के लिए दर्शकों का तांता लग गया है। इस फूल की कुल चौड़ाई 10 फुट है।
इस पौधे के मालिक ह्यूस्ट म्यूजियम ऑफ नेचर साइंस का कहना है कि करीब छह फुट ऊंचा यह लोइस द कार्पस नाम का फूल अपने 40 साल के जीवन में पहले कभी नहीं खिला था।
यह फूल हालांकि दुनिया में सबसे ज्यादा गंध देने वाला फूल है लेकिन यह सुगंध के बजाय जानवरों की लीद जैसी दरुगध देता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक म्यूजियम की निदेशक नेन्सी ग्रेग ने कहा, "कोई नहीं जानता कि इस फूल को खिलने के कारण क्या रहे लेकिन अब यह अपने 40 साल के जीवनकाल में पहली बार खिला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications