जर्मनी में संगीत समारोह में भगदड़, 19 मरे (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा समारोह के अंतिम दिन शनिवार को शाम पांच बजे हुआ। समारोह में शिरकत करने के लिए 10 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग शराब के नशे में थे और वे एक सुरंग के माध्यम से समारोह स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई।

पुलिस के मुताबिक सुरंग में अफरातफरी मचने से 16 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि कुछ लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। संगीत समारोह के दौरान अधिक भीड़ होने की वजह से दरवाजा बंद कर दिया गया था।

गौरतलब है कि लव परेड दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रानिक संगीत समारोह है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1989 में बर्लिन में शांति परेड के रूप में हुई थी।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मर्केल ने अपने संदेश में कहा, "इस कठिन समय में मेरी भावनाएं पीड़ित लोगों के परिजनों के साथ है। लोग यहां संगीत समारोह का आनंद उठाने आए थे लेकिन वहां यह दुर्घटना हो गई।"

जर्मनी के राष्ट्रपति क्रिस्टीएन वुल्फ ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+