सम्मान के नाम पर हत्या में हो सकती है और गिरफ्तारी

होशियारपुर के दासूया शहर के शेर सिंह को 20 वर्षीय बेटी गुरजीत कौर की हत्या और उसके प्रेमी गगनदीप सिंह को घायल करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शेर सिंह दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद आगबबूला हो गया था।

मामले के जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "कल (शनिवार को) डाक्टरों ने गगनदीप का आपरेशन किया। उसकी हालत स्थिर है। हमें उम्मीद है कि हम उसका बयान दर्ज कर पाएंगे और उसी आधार पर हम अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।"

पुलिस ने कहा कि यह प्रतिष्ठा के नाम पर हत्या का मामला लगता है। गुरजीत कौर का पहले गला दबाया गया, फिर उसे बिजली का झटका दिया गया, ताकि यह करंट से हुई मौत का मामला लगे।

शेर सिंह की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को जब पता चला कि उसकी बेटी ने माता-पिता की गैरमौजूदगी में गत शुक्रवार की रात गगनदीप को अपने घर में बुलाया था तो वह क्रोधित हो गया।

सम्मान के नाम पर हत्या के दूसरे मामले में 20 वर्षीय मणि प्रताप कौशल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर आरोप है कि उसने जिले के महिपालपुर शहर में 29 जून को अपनी बहन कंचन की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार कौशल को अपनी बहन के चरित्र पर संदेह था। उसने उसकी गला दबाकर हत्याकर दी, फिर शव को नहर में फेंक दिया।

मामले के जांच अधिकारी जागीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "कौशल के पिता सुरिंदर सिंह ने एक जुलाई को अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। हमने कंचन का शव कपूरथला जिले में नहर से बरामद किया था। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने पर हमें लड़की के भाई पर शक हुआ।"

उन्होंने बताया, "सख्ती से पूछताछ करने पर कौशल ने जुर्म कबूल कर लिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+