शिमला में झोपड़ी पर पत्थर गिरने से 2 की मौत
पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने आईएएनएस से बताया कि भारी बारिश की वजह से जब झोपड़ी पर पत्थर का एक टीला और मलबा गिरा, उस समय उसमें पांच श्रमिक सो रहे थे। इसमें दो की तुरंत मौत हो गई और तीन को हल्की चोटें आई हैं।
शर्मा ने बताया, "घटना से प्रभावित सभी पीड़ित सिरमौर जिले के रहने वाले हैं।"
राज्य सरकार ने मरने वाले श्रमिकों के परिजनों को 10,000 रुपये नकद मुआवजा देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications