मप्र में सड़क हादसे में 7 की मौत
पुलिस के अनुसार ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में बरखेड़ा के करीब एक ट्रक ने रविवार शाम टाटा मैक्स गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
ओबेदुल्लागंज के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवेंद्र सिंह राजपूत ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications