युवक ने पिता, चाची की हत्या की
पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान 50 वर्षीय राजिंदर सिंह और 35 वर्षीय शकुंतला के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि यह वारदात इस्माइल गांव में दिन में तकरीबन 11 बजे हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "राजिंदर का बेटा जसबीर सिंह उर्फ जस्सा अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से आया और दुकान में बैठे हुए अपने पिता पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। इसके बाद वह अपने घर में गया और चाची शकुंतला को गोली मार दी। दोनों की मौत हो गई। उसके बाद तीनों फरार हो गए।"
पुलिस ने बताया कि पोस्टमाटर्म के लिए दोनों शवों को स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआईएमएस) रोहतक भेजा गया है।
पुलिस ने जसबीर सहित उसके दोनों दोस्तों मंजीत और विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिले के पुलिस प्रमुख सतीश बालान ने बताया,"हमने तीनों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष दलों का गठन किया है। सभी अभियुक्त इस्माइल गांव के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुराने विवाद की वजह से यह घटना हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications