बीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का इस्तीफा (लीड-1)
लंदन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मेक्सिको की खाड़ी में अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े तेल रिसाव संकट के लिए हो रही आलोचनाओं की वजह से ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी हेवर्ड ने इस्तीफा दे दिया है।
ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन (बीबीसी) के मुताबिक हेवर्ड का इस्तीफा 24 घंटे में प्रभावी हो जाएगा।
मेक्सिको की खाड़ी में गहरे समुद्र में स्थित तेल कुएं के खनन के दौरान अप्रैल में यह कुआं क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे भारी मात्रा में तेल रिसाव शुरू हो गया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हेवर्ड के स्थान पर उनके अमेरिकी सहयोगी बॉब ड्यूडले की नियुक्ति की संभावना है।
बीपी के निदेशक मंडल की बैठक सोमवार को प्रस्तावित है जिसमें कंपनी अगले महीने से इस तेल रिसाव के कारणों की जांच शुरू करने का फैसला कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications