सुनील दत्त को एमिटी अवार्ड
इस पुरस्कार की स्थापना करने वाले गैर सरकारी संगठन, फाउंडेशन फॉर एमिटी एंड नेशनल सॉलिडरिटी (एफएएनएस) के वी.एम.त्रेहन ने कहा कि ललित कला के क्षेत्र में सुनील दत्त के कार्य से और भारतीयों के बीच भाईचारे की भावना पैदा करने के उनके प्रयास से सभी परिचित हैं।
त्रेहन ने कहा, "नेशनल एमिटी अवार्ड के तहत एक प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये नकद प्रदान किये जाते हैं। यह पुरस्कार देशवासियों के बीच शांति, राष्ट्रीय एकता और एकजुटता में अनोखा योगदान करने के लिए किसी भारतीय को प्रदान किया जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications